एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के दिनों में घर-घर में भक्ति गीत और भजनों के साथ सुबह की शुरुआत होती है। इस दौरान जिनके सबसे ज्यादा भक्ति गीत बजते हैं, वो हैं लखबीर सिंह लक्खा (Lakhbir Singh Lakha)। उन्होंने ऊंचे सुर में माता रानी के इतने कल्ट गीत आए हैं, जिसके चलते उन्हें भजनों का बेताज बादशाह कहा जाता है।
घर, मंदिर, जागरण हो या फिर कीर्तन... लखबीर सिंह लक्खा के माता रानी के ऊपर गाए गए भक्ति गीत जरूर गूंजते हैं। 'बिगड़ी मेरी बना दे' (Bigdi Meri Bana De) से लेकर 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' (Pyara Saja Hai Tera Dwar Bhawani) तक, पंजाबी लहजे में माता रानी के गाने गाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।