एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) को ज्यादातर लोग भजन गायिका के तौर पर देखते हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी कई ऐसे बेहतरीन गीत गाए हैं जिनकी कोई तुलना नहीं है।
80 और 90 के दशक में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी। उन्हें संगीत की दुनिया में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के विकल्प के रूप में देखा जाने लगा था।