एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी है। 90 के दशक से लेकर अब तक इन दोनों कलाकारों की फिल्मों को सिनेप्रेमी काफी पसंद करते हैं।
इसी आधार पर आज हम आपको शाह रुख (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) के उस कालजयी रोमांटिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सिनेमा का लव स्टोरी एंथम माना जाता है। उस गाने को मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने गाया था। आइए जानते हैं कि वह रोमांटिक सॉन्ग कौन सा है।