एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) ने अपनी शानदार लव स्टोरी से हर किसी का दिल जीता। फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई, जो फिल्म की सफलता का मुख्य कारण भी बनी।