एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में पर्दे के पीछे कई दिलचस्प कहानियां छुपी हुई हैं। अब आपने दिल्ली-6 का मसकली गाना तो सुना ही होगा जो फिल्म की पहचान बन गया और साथ ही कल्ट भी। लेकिन क्या आप जानते हैं यह गाना दिल्ली-6 के लिए बना ही नहीं था।
एक चौंकाने वाले खुलासे में फराह खान (Farah Khan) ने बताया कि ए.आर. रहमान ने 'मसकली' गाना (Masakali Song) असल में 'ओम शांति ओम' के लिए बनाया था। उन्होंने बताया कि विशाल-शेखर के आने से पहले, शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए संगीत बनाने के लिए ए.आर. रहमान पहली पसंद थे। तो आखिर मसकली शब्द का अर्थ क्या है और यह कैसे दिल्ली-6 का हिस्सा बना? आइए जानते हैं-