एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे टैलेंटेड अभिनेता अशोक कुमार ने अपने दौर में बड़ी स्टारडम देखी है और उन्हें इस स्टारडम की कीमत भी चुकानी पड़ी है। आज भले ही सिनेमा को लोग सेलिब्रेट करते हों लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब एक्टिंग को अच्छा पेशा नहीं माना जाता था। ऐसे में किशोर कुमार ने फिर भी इसी प्रोफेशन में अपना करियर फॉलो करने का फैसला लिया।