एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1995 में राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की एक फिल्म आई थी नाम था 'करण अर्जुन' (Karan Arjun)। इसे भारतीय सिनेमा में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक माना जाता है।
यह बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसका संगीत, डायलॉग्स और किरदारों को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। वे हर समय उनकी जुबान पर होते हैं। आज आपको हम इसी फिल्म के एक बेहद जोरदार गाने के बारे में बताएंगे।