एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ी 'रामायण: पार्ट 1' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और दिन-ब-दिन दर्शकों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। इस बीच टीम विदेशों में भी फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
मेकर्स पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि भारत में फिल्म दीवाली से पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज होगी और इसकी एडवांस बुकिंग दशहरे (20 अक्टूबर) से खुल जाएगी।