एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ऐसी चर्चा हो रही थी कि फेमस डिजिटल क्रिएटर और खतरों के खिलाड़ी फेम फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू (Mr. Faisu) शादी करने वाले हैं। अब उनके निकाह की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
दरअसल, युविका चौधरी के एक व्लॉग में एक वेडिंग कार्ड दिखाई दिया था जिसमें मिस्टर फैजू और तान्या का नाम सामने आया था। इसके बाद मिस्टर फैजू एक लड़की के साथ स्पॉट हुए थे। अब आखिरकार यूट्यूबर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर निकाह की बात को पक्की कर दी है।