एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि धुम्रपान को लेकर कोई भी नियम बदला जा सकता है? नहीं ना, लेकिन ऐसा हुआ है 'वो भी मल्लिका ए गजल' के लिए। फैजाबाद की गलियों से निकलकर महफिलो और फिर ऑल इंडिया रेडियो पर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली और संगीत को ही अपने जीवन का आधार बनाने वाली कौन थी बेगम अख्तर, जिनकी खातिर रेडियो स्टेशन ने तोड़ा था अपना ही सबसे बड़ा नियम तोड़ डाला था।