एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 जुलाई की तारीख भारत के इतिहास की स्वर्णिम तिथि में से एक है। आज ही के दिन 27 साल पहले भारतीय सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए कारगिल पर तिरंगा लहराया था। कारगिल विजय दिवस के तौर पर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसका जश्न देशभक्ति गीतों के बिना अधूरा है।
इस आधार पर आज हम आपको सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक देशभक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 150 सालों से भारतवासियों की पहली पसंद बना हुआ है।