एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिक्र उस गाने की जिसने न केवल जीनत अमान (Zeenat Aman) को घर-घर में मशहूर किया, बल्कि 46 साल बाद भी उसकी धुन, आवाज और लिरिक्स का असर कम नहीं पड़ा है। जब भी गाना बजता है तो लगता है जैसे हाल-फिलहाल में ही बना है। इस गाने को कई बार रीमिक्स वर्जन में रिलीज किया गया और सभी सुपरहिट रहे।