एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार फिल्म से ज्यादा पॉपुलर उसके गाने हो जाते हैं। कभी-कभी गानों की वजह से ही दर्शक फिल्म देखने चले जाते हैं। 90s में एक फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ था। इस फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन गाने इतने सुपरहिट हुए कि साथ में फिल्म को भी सफल बना गए।