एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने खूब सफलता पाई। कुछ मुकाम तो ऐसे हासिल किए, जिन्हें तोड़ना शायद ही मुश्किल है और ऐसा ही नाम दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का था। श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक कई भाषाओं में काम किया, लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में अपने से लगभग तीन गुना ज्यादा उम्र वाले एक्टर के साथ रोमांस किया था।