एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह है।
किरदारों के साथ-साथ इसके गाने को लेकर भी खास चर्चा है। हाल ही में इसका दूसरा गाना मंगल रंग रिलीज हुआ जिसको लेकर इस समय एक तरीके का विवाद देखने को मिला।
इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है और ए आर रहमान ने इसका संगीत दिया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं।