एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने रॉकी जायसवाल से 4 जून 2025 को शादी की थी। यह शादी मुंबई स्थित उनके घर की छत पर बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई थी।
शादी में मौजूद थे केवल 20 लोग
इस शादी में परिवार के करीब 20 सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में हिना खान ने बताया कि शादी का उनका फैसला बहुत ही अचानक लिया गया था और इसके लिए उन्होंने केवल 15 मिनट लिए।