एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा की जिंदगी को दर्शाती फिल्म 'हनुमान अंश' की रफ्तार को अब बॉक्स ऑफिस पर रोकना नामुमकिन हो गया है। डिवोशनल ड्रामा फिल्म हालिया रिलीज मिर्जापुर- द मूवी के लिए गले की फांस बनी हुई है। एक तरफ जहां विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सेट से जुड़े कई हैरान करने वाले किस्से दर्शकों को सुनने को मिल रहे हैं।