एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है, इसीलिए मम्मी ने मेरी तुम्हें चाय पे बुलाया है...' यह यादगार गीत लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज में अमर है। मगर क्या आपको पता है कि इस गीत को आखिर किसने बनाया है?
इस गीत को बनाने वालीं सिनेमा की तीसरी महिला संगीतकार हैं जिन्होंने मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री में चार दशक तक अपने संगीत का जादू चलाया है। यह महिला संगीतकार हैं उषा खन्ना (Usha Khanna)। शायद आप उषा को उनके नाम से न जानते हों, लेकिन यकीनन आपने उनके गाने अपनी जिंदगी में एक न एक बार तो जरूर गुनगुनाया होगा।