एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मुन्नी बदनाम', 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली' से लेकर 'आज की रात' और 'ऊं अंटवा' तक, इन सब गानों को आपने जरूर सुना होगा और पार्टी में इन पर थिरके भी होंगे। ये आइटम सॉन्ग्स पार्टी से लेकर किसी सेलिब्रेशन या शादी में जरूर सुनाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सोलो परफॉर्मेंस या आइटम सॉन्ग्स की बॉलीवुड में कब शुरुआत हुई थी?
किसी भी फिल्म के बीच में या आखिर में बजने वाले इन गानों का कभी-कभी फिल्म की कहानी से कोई मतलब नहीं होता और कभी-कभी होता भी है। लेकिन जो भी हो कई बार ये गाने फिल्मों के लिए जरूरी और उसके लिए एक हाइलाईट बन जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर इन Item Songs की शुरुआत किस फिल्म से हुई? ये टर्म आइटम सॉन्ग्स कहां से आया और किस गाने से इस शब्द का इस्तेमाल होने लगा?