एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ और इस बार नेशनल अवॉर्ड्स कई स्टार्स की झोली में आ गिरे हैं। इस एलान में राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का भी नाम शामिल रहा है। श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का सम्मान मिला है।
इससे फिल्म की पूरी टीम की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब इसको लेकर एक्टर शरद केलकर ने इस पर अपना अनुभव  साझा किया है।