टरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी-ब्याह के दौरान आपने कई तरह की रस्म-रिवाजों की बात सुनी होगी। लेकिन क्या कभी ये जानने को मिला कि यहां पर शादी में गाली देने का भी चलन है।
यहां सदियों से ऐसी परंपरा चलती आ रही है जिसे स्वागत करना माना जाता है। बिहार की शादियां सिर्फ रस्मों और रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं हैं। यहां विवाह समारोह में गारी गीत गाया जाता है जोकि खास आकर्षण होते हैं।