दीपेश पांडे, मुंबई। दंगल और मेट्रो.. इन दिनों फिल्मों की अभिनेत्री फातिमा सना शेख जियो हाटस्टार पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज हुकांर : द रोअर में पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आईं। बेबाक स्वभाव की फातिमा निजी हो या पेशेवर, दोनों ही मामले में हुंकार भरने यानी कि आवाज उठाने में पीछे नहीं रहती हैं। महिलावाद की पक्षधर फातिमा से उनके शो, सफर और योजनाओं पर बातचीत।