उत्पल बरपुजारी, असम। इस माह सुधाकंठ-यानी शहद जैसी मीठी आवाज वाले-कहे जाने वाले भारत रत्न और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत विजेता स्व. डा. भूपेन हाजरिका के जन्म शताब्दी समारोह का समापन हुआ।
यदि आप असम और बंगाल से बाहर के किसी व्यक्ति से डा. भूपेन हाजरिका का नाम लें, तो निश्चित रूप से आपको यही प्रतिक्रिया मिलेगी कि वह असम और उत्तर-पूर्व भारत के सबसे महान सांस्कृतिक राजदूत थे या उन्होंने हमें गंगा बहती हो क्यों और दिल हूम हूम करे जैसे कालजयी गीत दिए।