एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जब भी बॉलीवुड की सबसे सुरीली आवाजों का जिक्र होता है, तो उसमें कविता कृष्णमूर्ति का नाम जरूर शामिल होता है। उन्होंने आंखों की गुस्ताखियां से लेकर तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, हवा-हवाई और मेरा पिया घर आया जैसे कई चार्टबस्टर गानों में अपनी आवाज दी है।
27 साल पहले हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने एक ऐसा गाना गाया था, जो 9 दिन तक नवरात्र में गरबा-डांडिया खेलने के दौरान सबसे पहले बजाया जाता है। इस गाने में गुजरात की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।