Entertainment
मां का रोल करने पर उठे सवालों पर सोनाली कुलकर्णी का करारा जवाब, बोली- 'अभिनेत्रियां करें तो आश्चर्य क्यों...'
प्रियंका सिंह, मुंबई। उम्र और पात्रों को लेकर जितना दबाव अभिनेत्रियों पर डाला जाता है, उतना शायद ही अभिनेताओं पर होता है। ऐसा मानना है अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का, जो न केवल अलग-अलग माध्यमों, बल्कि अलग
लेखक Digital Desk197K पढ़े गए

प्रियंका सिंह, मुंबई। उम्र और पात्रों को लेकर जितना दबाव अभिनेत्रियों पर डाला जाता है, उतना शायद ही अभिनेताओं पर होता है। ऐसा मानना है अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का, जो न केवल अलग-अलग माध्यमों, बल्कि अलग-अलग भाषाओं में भी काम कर रही हैं।
हाल ही में रिलीज हुई दक्षिण भारतीय पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइस (The Paradise) में वह अभिनेता नानी के मां के रोल में नजर आएंगी। जिसके बाद उनसे कई सवाल हुए कि उन्होंने इस रोल को क्यों चुना। जबकि सोनाली ने अपने करियर के शुरुआती कुछ वर्षों में ही मिशन कश्मीर फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाई थी।



