एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड पर अक्सर गाने या उनकी धुनों को कॉपी करने का आरोप लगता रहा है। आर.डी. बर्मन (RD Burman) से लेकर अनु मलिक (Anu Malik) तक कई बड़े संगीतकारों पर विदेशी धुनों को बिना क्रेडिट दिए कॉपी करने के आरोप लगे।
क्यूबा से किया गया था कॉपी
इसके बाद पुराने गानों के रीमेक बनाने का ट्रेंड चला। कई बार ये नए ट्रेक्स पसंद भी किए गए हालांकि कुछ लोगों को शिकायत रही कि इससे ओरिजिनलिटी खत्म हो रही है। आज आपको 1954 के एक ऐसे ही कल्ट गाने के बारे में बताएंगे जिसे क्यूबा के एक गाने से कॉपी किया गया था।