पीटीआई, मुंबई। अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को दोनों ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में दर्शन किए, लेकिन अलग-अलग समय पर। सुनीता सुबह अकेले गईं, जबकि गोविंदा शाम को अपनी अफवाह वाली गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे।
इस घटना के एक दिन बाद बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए तीखा बयान दिया।