एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Award) के दौरान राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सेलेब्स से एक खास अपील भी की।
आपको युवा फॉलो करते हैं - मुर्मू
गुजरात के एकता नगर में आयोजित पुरस्कार समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों का बच्चों और युवाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। उन्हें उस प्रभाव का इस्तेमाल ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नहीं करना चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।