स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई ब्यूरो। सैन्यकर्मियों की कहानियां तो अलग-अलग माध्यम पर बहुत आई हैं, लेकिन टीवी
पर पहली बार आर्मी अस्पताल की कहानी आने वाली है। अभिनेता गश्मीर महाजनी जल्द ही कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित कलर्स के नए शो '108 बेस हास्पिटल: उरी' (108 Base Hospital: URI) में डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) के अनुसार इस भूमिका ने उन्हें भारतीय सेना के समर्पण, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं को करीब से समझने का अवसर दिया। विभिन्न मुद्दों पर स्मिता श्रीवास्तव ने उनसे की बातचीत...