एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से बीते दिन एक बड़ा अपडेट सामने आया। सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन किया, जिसमें इंडियन सिनेमा, टीवी, म्यूजिक, थिएटर और लिटरेचर की 18 जानी-मानी हस्तियों को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया।
इनमें से कुछ सितारों और दिग्गज हस्तियों से फैंस भली भांति वाकिफ हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे काम किया है। चलिए आपको उन 18 हस्तियों के प्रोफेशन के बारे में बताते हैं, जो सेंसर बोर्ड का हिस्सा बने हैं।