एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) के फर्स्ट ट्रेलर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी एक्टर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। इसमें नितीश भारद्वाज भी शामिल हो गए हैं।
नितीश भारद्वाज को महाभारत के कृष्ण के तौर पर जाना जाता है। नितीश ने फिल्म के बड़े पैमाने, विज़ुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग और संगीत की तारीफ की। उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएगी।