एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार में से एक राज कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन 77 साल पहले उन्होंने एक फिल्म बनाई थी जो 100 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी।
रामानंद सागर ने लिखी थी फिल्म की स्क्रिप्ट
इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसकी कहानी रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने लिखी थी, जिन्होंने बाद में मशहूर टीवी सीरीज 'रामायण' (Ramayan) बनाई। उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट, पटकथा और संवाद लिखने में तीन महीने लगाए। इस फिल्म ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख राइटर के तौर पर स्थापित किया।