एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के वक्त इंफ्लूएंसर मिस्टर फैजू ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर एक रील बनाई थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और इसने फैजू को इंटरनेट पर स्टार बना दिया था। इसके बाद कई लोगों ने इस पर रील बनाई लेकिन हाल ही में नीट प्रोटेस्ट में फिर से कुछ इंफ्लुएंसर्स ने इस रील को रीक्रिएट किया जो फिर से वायरल हो गई।
लेकिन हाल ही में नेटिजन्स को तब और भी मजा आया जब बॉलीवुड के दिग्गज के कलाकार अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने दोस्तों और को-स्टार्स बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबाव के साथ इस रील को रीक्रिएट किया।