एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न कोई बड़ा डायरेक्टर, न कोई ए-लिस्ट एक्टर, नए प्रमोशन... फिर भी नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इतिहास रचने वाली यह फिल्म 2000 हजार से ज्यादा प्रतिशत प्रॉफिट कमा चुकी है।
आवारापन 2 आई, बंटवारा 1947 आई और मोस्ट हाइप्ड फिल्म टॉक्सिक भी आई, लेकिन आज सभी चर्चित फिल्मों पर 30 दिन पहले आई हनुमान अंश भारी पड़ गई। सबसे ज्यादा हैरानगी की बात यह है कि इस फिल्म की कमाई ने पहले या दूसरे हफ्ते नहीं बल्कि तीसरे हफ्ते रफ्तार पकड़ना शुरू किया।